Pratahkal-Rail Traffic Affected due to Heavy Rain

जयपुर (कासं ) । उत्तर रेलवे के वीरभद्र यार्ड पर भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण पानी भराव हो जाने से रायवाला - योगनगरी ऋषिकेष खण्ड में रेल यातायात प्रभावित (Rail Traffic Affected) हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 14888, बाडमेर- ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 13.08.23 को बाडमेर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा हरिद्वार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार - ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 14.08.23 को ऋषिकेष के स्थान पर हरिद्वार से संचालित होगी । अर्थात् यह रेलसेवा ऋषिकेश हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद- योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 13.08.23 को अहमदाबाद से प्रस्थान की है वह रेलसेवा हरिद्वार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार- योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश- अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 14.08.23 को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा योगनगरी ऋषिकेश हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 14711, ऋषिकेश- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 14.08.23 को ऋषिकेश के स्थान पर हरिद्वार से संचालित होगी।
Editorial

Editorial

Next Story