Pratahkal-Need to strengthen the booth - CP Joshi

उदयपुर. नगर संवाददाता | विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भाजपा शहर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बूथ विजय संकल्प बैठक के रूप में टाउन हॉल प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने ली। इस में जोशी ने उदयपुर (Udaipur) शहर और देहात के पदाधिकरियों से जानकारी प्राप्त की।
बैठक की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने की। बैठक में संभाग सह प्रभारी सावलाराम देवासी शहर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीकए प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत सांसद अर्जुन लाल मीणा ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पूर्व विधायक दलीचंद डांगी राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन महापौर गोविंद सिंह टांक उपमहापौर पारस सिंघवी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश भट्ट युधिष्ठिर कुमावत मंचासीन उपस्थित थे। मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि पूरे प्रदेश में बूथ विजय संकल्प की बैठकों का आयोजन 200 ही विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 16 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न कामों के बारे में बताया। हमें 216 शहर के एवं 260 ग्रामीण विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर फर्जी मतदाताओं के नाम को कटवाने और नए मतदाताओं के नाम को जुड़वाना है । हर घर के बाहर भाजपा का स्टीकर लगाएं घर के ऊपर भाजपा का झंडा लगाएं। नव मतदाता का उपरना पहना कर अभिनंदन करें और सेल्फी विद न्यू वॉटर लेकर उसे अपने ग्रुप में अपलोड करें। प्रत्येक मंडल से 10-10 युवाओं का जिनके अंदर नेतृत्व की क्षमता हो या वह यूथ आइकॉन कहलाते हो उन लोगों की सूची बनाकर संगठन को भेजे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर चुनाव से पहले चार बार पहुंचना होगा। 17 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी का सदस्य अभियान ऑनलाइन प्रारंभ हो रहा है 18 अगस्त से प्रत्येक घर जाकर मिस्ड कॉल के जरिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का कार्य भी करना है। इस अवसर पर शहर महामंत्री डॉक्टर किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, कार्यक्रम के संयोजक अतुल चंडालिया, सहसंयोजक अमृतलाल मेनारिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे ।
  • बूथ अध्यक्ष को ही नहीं बुलाया
इधर बूथ के इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने बूथ अध्यक्ष को ही नहीं बुलाया। वार्ड 52 के बूथ अध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली को ना तो शक्ति केन्द्र प्रभारी ने फोन कर इसकी सूचना दी और ना ही शहर भाजपा के अन्य नेताओं ने इसकी जानकारी दी।
Editorial

Editorial

Next Story