✕
दरकते पहाड़ों में कई घर दबे: 29 की मौत
By EditorialPublished on
हिमाचल में एक बार फिर भारी बारिश से तबाही का मंजर है। भारी बारिश के कारण सूबे में जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। शिमला के समरहिल स्थित शिव मंदिर में भूस्खलन से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

x

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल में एक बार फिर भारी बारिश से तबाही का मंजर है। भारी बारिश के कारण सूबे में जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। शिमला के समरहिल स्थित शिव मंदिर में भूस्खलन से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर (Shiv Baori Temple of Summerhill) के बाद फागली इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से कई अस्थायी घर जमीदोंज हो गए हैं। बचाव दलों ने घटनास्थल से दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में करीब 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जाता है कि राजधानी शिमला में समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर के बाद फागली इलाके में भूस्खलन से कई घर जमीदोंज हो गए हैं। घटनास्थल से दो महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं। 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी करीब 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अप्पर फागली में रहने वाले लोग ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि सूबे में वर्षा जनित हादसों में अब तक कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 लोगों की मौत शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से हुई।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ है । राहत और बचाव कार्य जारी हैं। फागली इलाके में कई मकान मलबे में दब गए हैं। दोनों स्थानों पर करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूबे के सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि हादसा रविवार रात को बादल फटने के कारण हुआ । बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में दो मकान बह गए। हादसे में 6 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 7 अन्य की मौत हो गई। सोलन के जिले की बलेरा पंचायत में भी एक झोंपड़ी के भूस्खलन की चपेट में आने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं सोलन जिले की ही रामशहर तहसील के बनाल गांव में भूस्खलन में एक महिला की जान चली गई। सूबे के हमीरपुर जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आए तेज बहाव में तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लापता बताए जा रह हैं।
मंडी जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात को भूस्खलन में एक परिवार तबाह हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे की जद में आने के कारण परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद तीन लोगों को बचा लिया गया। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
