Pratahkal-Kavi Sammelan was a success in the name of the country in one evening
मुंबई । महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई (Mahaveer International Navi Mumbai) द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन (Kavi Sammelan) का आयोजन वाशी के विष्णुदास भावे नाट्यगृह में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक गणेश नाईक, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष के के तातेड़ एवं महाराष्ट्र धर्मादाय आयुक्त महेंद्र महाजन थे। दीप प्रज्वलन के बाद संस्था अध्यक्ष बलवंत चोरड़िया ने स्वागत करते हुए संगठन द्वारा किए कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश तातेड ने समाज हित को सर्वोपरि बताते हुए परोपकार के कार्यो को जीवन में उतारने की जरूरत बताया। इस अवसर पर अमृतलाल खाँटेड, अंकित बंसल, राजेश साबदरा, घेनीराम धारीवाल, ललित बापना, ललित बोहरा, अनिल बाफना, सुनील धाकड़, आशीष लोढ़ा, सुरेश बाफना, बाबूलाल जैन, महावीर जैन, चेतन कोठारी, सतीश निकम, अमृतलाल जैन, मनीष जैन, अविनाश सिंयाल, भंवरलाल बोहरा, प्रेमचंद गोलिया, डी सी सुराना, राजू शाह, दिनेश बाबेल, भंवरलाल छाजेड़, अनिल छाजेड़, ललित बाफना, हैप्पी ग्रुप वाशी, भिक्षु महाश्रमण ट्रस्ट वाशी, भिक्षु भक्ति मंडल वाशी, युवक परिषद् वाशी के पदाधिकारी तथा समाजबंधु उपस्थित थे।
कवि सम्मेलन का आगाज कवयित्रि ज्योति त्रिपाठी ने मां वीणा की वंदना से किया। उन्होंने मेवाड़ की त्याग और तपस्या की मूर्ति मां पन्नाधाय पर कविता पन्ने पन्ने पर लिखी हुई पन्ना की अमर कहानी है सुनायी। दिल्ली से आए कवि कमांडो समोदसिंह ने नफरत वाली आंधी को हम तूफान नही बनने देंगे व मुंबई के कवि महेश दुबे ने हास्य की कविताओं से सबको लोटपोट कर दिया। भीलवाड़ा से आए वीर रस के कवि योगेन्द्र शर्मा ने कारोई के कविराज राणावत की डिंगल भाषा में महाराणा प्रताप पर लिखी कुणी जणा के नी झुकीयो थारो चरणा शीश, अब थारे चरणा झुकै जणा जणा रो शीश से आगाज करते हुए कश्मीर, पीओके और सैनिकों पर कविताओं को सुनाकर श्रोताओं को देशभक्ति के रंग से सरोबार कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हैप्पी ग्रुप व भिक्षु भक्ति मंडल का विशेष सहयोग रहा। संचालन बाबूलाल बापना ने किया। यह जानकारी प्रवीण चोरड़िया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story