✕
पौने दो करोड़ की गोल्ड स्मगलिंग, एयरपोर्ट पर चार टूरिस्ट गिरफ्तार
By EditorialPublished on
कस्टम्स अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर करीब पौने दो करोड़ रुपये कीमत के 2 किलो गोल्ड (Gold Smuggling) के साथ चार टूरिस्ट्स को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुंबई । कस्टम्स अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर करीब पौने दो करोड़ रुपये कीमत के 2 किलो गोल्ड (Gold Smuggling) के साथ चार टूरिस्ट्स को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम ईश्वर रमेश गोरी, सावन वेलजी भानुशाली, श्याम रमेश गोरी और कुणाल बालासाहेब वलसे है। ईश्वर गोरी वाशी में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है। एयरपोर्ट पर इनकी जांच के दौरान गोल्ड स्मगलिंग का खुलासा हुआ और इन्हें तत्काल हिरासत में लिया गया था। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही गोल्ड स्मगलिंग का ठीक इसी तरह का एक मामला सामने आया था। इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक नाइजीरियन नागरिक को गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुई 25 साल की नाइजीरियन महिला अपने साथ 1.09 करोड़ रुपये कीमत का सोना लाई थी। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक महिला केन्या से भारत में अवैध गोल्ड लेकर आ रही है। नैरोबी से इस महिला के भारत में मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अधिकारियों ने उसे रोक लिया था और जांच के बाद गोल्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
Next Story
Related News
X



