✕
राकांपा प्रमुख और अजीत पवार के बीच बैठक से महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। हलचल के केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) हैं जो कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार में डिप्टी सीएम बने हुए हैं। इन दोनों नेताओं के बीच पुणे में एक सीक्रेट मीटिंग हुई है। यह मीटिंग एक बिजनेसमैन के आवास पर हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष (पवार गुट) जयंत पाटिल (Jayant Patil) भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि शरद पवार, जयंत

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। हलचल के केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) हैं जो कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार में डिप्टी सीएम बने हुए हैं। इन दोनों नेताओं के बीच पुणे में एक सीक्रेट मीटिंग हुई है। यह मीटिंग एक बिजनेसमैन के आवास पर हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष (पवार गुट) जयंत पाटिल (Jayant Patil) भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि शरद पवार, जयंत पाटिल और अजित के बीच करीब एक घंटे तक सीक्रेट मीटिंग हुई है। हालांकि, बैठक में नेताओं के बीच किस मुद्दे पर चर्चा हुई और बैठक के पीछे का उद्देश्य क्या था अभी तक पता नहीं चल पाया है। एनसीपी नेता अमोल मिटकारी ने भी अनुमानों में ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह पारिवारिक मुलाकात हो सकती है। वहीं, स्थानीय समाचार चैनलों की ओर से प्रसारित वीडियो में शरद पवार दोपहर करीब 1 बजे कोरेगांव पार्क क्षेत्र में एक व्यवसायी के आवास पर पहुंचते दिखे थे। शाम करीब पांच बजे वह व्यवसायी के घर से बाहर भी निकल गए थे। पवार के निकलने के करीब पौने दो घंटे बाद शाम 6.45 बजे डिप्टी सीएम अजित पवार भी उसी व्यवसायी के घर से कार में बाहर निकलते दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान वो कैमरे की नजर से बचते हुए भी नजर आए।
- अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत के लिए पहुंचे थे पुणे
दरअसल, शरद पवार और अजित पवार अपने अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पुणे में थे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस सीक्रेट बैठक को लेकर बीजेपी विधायक अतुल भातखळकर ने कहा कि यह पवार और जयंत पाटिल से ही पूछना बेहतर होगा कि बैठक के दौरान नेताओं के बीच में क्या बातचीत हुई है। शरद पवार और अजित पवार एक परिवार के सदस्य हैं। पिछले महीने महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय सबको हैरान कर देने वाला घटनाक्रम देखने को मिला जब अजित पवार एनसीपी में बागी रूप अख्तियार करते हुए राज्य की शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए और आनन-फानन में कई विधायकों के साथ उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले ली। उनके समर्थन में आठ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
- सरकारी काफिल छोड़कर बैठक में गए थे अजित पवार
शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार ने चाचा शरद पवार को रिटायरमेंट लेकर पार्टी के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की सलाह तक दे दी थी, लेकिन अब पार्टी में दो गुट होने के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला जब चाचा-भतीजे सीक्रेट मीटिंग करते हुए नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि अजित पवार सरकारी काफिला छोड़कर बैठक में पहुंचे थे। वहीं, जयंत पाटिल कार्यकर्ता की गाड़ी में सवार होकर बिजनेसमैन के घर गए थे। बैठक के बाद निकलते समय अजित पवार गाड़ी में मीडिया से बचते हुए भी नजर आए।
- मेरी भूमिका में नही होंगा कोई बदलाव : शरद पवार
सरगर्मी के बाच शरद पवार ने साफ किया कि अजित के साथ उनकी कोई गुप्त बैठक नहीं हुई है। वह मेरा भतीजा है और पितातुल्य होने के नाते यह मुलाकात हुई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, “अजित पवार के साथ जाने वाले कुछ लोग बेहद दुखी हैं। हमारे कुछ शुभचिंतक मुझे मनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं बीजेपी के साथ कभी नहीं जाने वाला। मेरी भूमिका में कोई बदलाव नही होंगा। बीजेपी पर हमला करते हुए शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी की विचारधारा हमसे मेल नहीं खाती। विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की आगे की रणनीति के बारे में शरद पवार ने कहा कि गठबंधन की बैठक के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। जनता एक बार फिर महाविकास अघाड़ी को महाराष्ट्र की सत्ता सौंपेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
