✕
बोर्ड परीक्षा के लिए आज से आनलाईन आवेदन प्रक्रिया
By EditorialPublished on
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा (Board Exam) के लिए आज 14 अगस्त से आनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी ।

x

अजमेर (कार्यालय संवाददाता) । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा (Board Exam) के लिए आज 14 अगस्त से आनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी । अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड सूत्रों ने बताया कि 14 अगस्त से शुरू होने जा रही आवेदन प्रक्रिया सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 13 सितंबर तक जारी रहेगी अर्थात विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन 13 सितंबर तक भर लेने चाहिए। एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 26 सितंबर तक परीक्षा आवेदन भरे जा सकेंगे। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियमित विद्यार्थियों को 600 रूपये तथा स्वयंपाठी को 650 रूपये शुल्क जमा कराना होगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
