Pratahkal-Murder of a young man for 500 rupees

मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) में हत्या (Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 500 रुपये के लिए एक व्यक्ति ने अपने सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और उसके सहमकर्मी के बीच 500 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने अपने सहकर्मी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पनवेल शहर पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि पीड़ित रेलवे स्टेशन के पास इलाके में काम करता था और पनवेल रेलवे स्टेशन के पास मृत मिला था। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से मिले कई सुरागों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीड़ित के सहयोगी की तलाश की और उसे औरंगाबाद जिले में उसके गृहनगर से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया है कि पीड़ित पर उसका 500 रुपये बकाया था और हत्या वाले दिन शराब पीने के दौरान दोनों में इस पर बहस हुई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

Editorial

Editorial

Next Story