✕
सैनिक परिवारों का सम्मान समारोह 15 को
By EditorialPublished on
सकल दिगंबर जैन चातुर्मास समिति मुंबई, सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट भांयदर, सकल दिगंबर जैन समाज ठाणे, वीर जवान फाउंडेशन मुंबई द्वारा मातृभूमि की रक्षा में जीवन न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिजनों (Military Families) का सम्मान समारोह 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा

x

मुंबई । सकल दिगंबर जैन चातुर्मास समिति मुंबई, सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट भांयदर, सकल दिगंबर जैन समाज ठाणे, वीर जवान फाउंडेशन मुंबई द्वारा मातृभूमि की रक्षा में जीवन न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिजनों (Military Families) का सम्मान समारोह 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुनि अक्षय सागर महाराज ससंघ का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में 31 सैनिक परिवारों का चयन किया गया है। प्रत्येक परिवार को प्रशस्ति पत्र, हथकरघा वस्त्र, नगद राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन सफल बनाने चातुर्मास कमेटी प्रमुख तरुण काला, प्रशांत जैन, दिलीप घेवारे, डॉ सुहास शाह, के. सी. जैन, प्रभात जैन, पदम सोनी, पंकज जैन, जयेश शाह, दिनेश गंगवाल, नलिन शाह, मनोज बड़जात्या, विधि जैन, प्रवीण जैन के साथ धर्मावलंबी जुटे हुए हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
