Pratahkal-Former mayor Kishori Pednekar problems increased in body bag scam case
मुंबई । मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शहर के पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) को कोरोना (Corona) महामारी के दौरान बॉडी बैग की खरीद में कथित भ्रष्टाचार (Corruption) मामले में समन जारी किया है, जिसमें उन्हें सोमवार को अपराध शाखा के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।
  • भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत
मालूम हो कि इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा ने किशोरी पेडनेकर और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ कोरोना महामारी के दौरान बॉडी बैग की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अग्रीपाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने इस दौरान बताया था कि इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने जुलाई में शिकायत दर्ज कराई थी।
अप्रैल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वेदांता इनोटेक प्राइवेट लिमिटेड (VIPL) से कथित तौर पर बढ़ी हुई कीमतों पर 1200 बॉडी बैग खरीदने के लिए बीएमसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पेडनेकर को एफआईआर में नामित किया गया है। हालांकि, एफआईआर में वीआईपीएल को भी एक आरोपी के रूप में नामित किया गया है। अपराध शाखा ने इसके कुछ निदेशकों के भी बयान दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्व मेयर को उनके कथित अवैध निर्देशों, वीआईपीएल के लिए उनकी स्पष्ट प्राथमिकता के बारे में बयान देने और यह निर्धारित करने के लिए समन जारी किया गया है कि क्या उन्होंने बीएमसी अधिकारियों को अनधिकृत निर्देश जारी करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है।

Editorial

Editorial

Next Story