✕
वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर चेतना शौर्य रैली
By EditorialPublished on
शहर में आज वीर दुर्गादास राठौड़ (Veer Durgadas Rathore) की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। पाल गांव से युवाओं की टीम ने चेतना शौर्य रैली निकाल उन्हें नमन किया।

x

जोधपुर (कासं.) । शहर में आज वीर दुर्गादास राठौड़ (Veer Durgadas Rathore) की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। पाल गांव से युवाओं की टीम ने चेतना शौर्य रैली निकाल उन्हें नमन किया।
बाइक पर हाथों में भगवा धवज लेकर और वीर दुर्गादास अमर रहे के जयकारों के बीच हजारों की संख्या में युवाओं ने रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान शहर की सड़कें वीर दुर्गादास राठौड़ के नारों से गूंज उठी।
पाल गांव से शुरू हुई इस रैली का समापन मसूरिया स्थित वीर दुर्गादास पहाड़ी पर हुआ। जहां सभी ने वीर दुर्गादास को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्गो पर चलने का आह्वान किया। रैली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे। रैली का रास्ते में कई जगह पर स्वागत भी किया गया। रैली के संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह पाल ने बताया कि वीर दुर्गादास राठौड़ हमारे आदर्श हैं। मारवाड़ के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ऐसे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें। आज की रैली में युवाओं का उत्साह देखकर यही लगा कि उनमें दुर्गादास राठौड़ का चरित्र उतर आया है। कई युवा पाल से मसूरिया पहाड़ी तक पैदल भी रैली में पहुंचे। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर विभिन्न गांवों से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग भी पहुंचे । इस दौरान युवाओं की टीम ने कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।

Editorial
Next Story
Related News
X
