✕
भाजपा की विधानसभा स्तरीय बूथ संकल्प विजय बैठक
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP ) विधानसभा की बूथ विजय संकल्प बैठक व नमो वॉलियंटर बैठक रविवार को भोजपुर रोड स्थित नगर के निजी महाविद्यालय में संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत की अध्यक्षता एवम भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा, विधानसभा प्रभारी पारसमल जैन बेगू एवम पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में बूथ मजबूत करने का संकल्प कार्यकताओं को दिलाते हुए बुथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ संपन्न हुई।

x

धरियावद ( प्रातः काल संवाददाता) । भाजपा (BJP ) विधानसभा की बूथ विजय संकल्प बैठक व नमो वॉलियंटर बैठक रविवार को भोजपुर रोड स्थित नगर के निजी महाविद्यालय में संपन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत की अध्यक्षता एवम भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा, विधानसभा प्रभारी पारसमल जैन बेगू एवम पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में बूथ मजबूत करने का संकल्प कार्यकताओं को दिलाते हुए बुथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने राज्य की गहलोत सरकार को बेरोजगारी किसान कर्ज माफी भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न अपराध आदि मुद्दों पर जमकर घेरा साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को दिया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम की रूपरेखा से कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को अवगत कराया। पार्टी की प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि गहलोत ने साढ़े चार साल में प्रदेश में विकास का एक भी कार्य नहीं किया है केवल जनता से झूठे वादे किए हैं। विधानसभा प्रभारी पारसमल जैन ने बूथ संरचना के बारे में विधानसभा के मंडल अध्यक्षों से जानकारी ली। बूथ विजय संकल्प बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा ने विधानसभा में स्थानीय विधायक एवं इनके जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार से क्षेत्र एवं क्षेत्र वासियों को मुक्त करने हेतु आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय बनाने हेतु कमर कसने का आह्वान किया । विधानसभा विस्तारक जोरावर सिंह रायकी ने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। बैठक को एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेतसिंह मीणा, प्रधान हकरी देवी मीणा, विधानसभा विस्तारक जोरावर सिंह रायकी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय, ग्रामीण मंडल प्रताप चौधरी, हंसराज सिंह राणावत भवानी सिंह चौहान, विधानसभा अभियान प्रभारी चंद्रपाल सिंह राणावत सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी आदि मोजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
