✕
जैन मंदिर में महिलाओं को चोरी का शिकार बनानेवाली महिला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जैन मंदिर (Jain Temple) में आनेवाली महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुये उनके पर्स से किमती चीजें या नकदी चुराकर फरार होनेवाली एक शातिर महिला चोर को वि. प. मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बोरीवली में रहनेवाली रीमा शाह (27) गिरगांव स्थित श्री हलाई लोहाना महाजनवाडी ट्रस्ट में आई थी। उनके पर्स में 45 हजार रुपये की नकदी थी। उनकी यह पर्स चोरी हो गई थी जिसके बाद रीमा शाह ने वि.प. मार्ग पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

x

मुंबई । जैन मंदिर (Jain Temple) में आनेवाली महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुये उनके पर्स से किमती चीजें या नकदी चुराकर फरार होनेवाली एक शातिर महिला चोर को वि. प. मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बोरीवली में रहनेवाली रीमा शाह (27) गिरगांव स्थित श्री हलाई लोहाना महाजनवाडी ट्रस्ट में आई थी। उनके पर्स में 45 हजार रुपये की नकदी थी। उनकी यह पर्स चोरी हो गई थी जिसके बाद रीमा शाह ने वि.प. मार्ग पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने जांच करते हुये सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने खबरी नेटवर्क को एक्टिव किया तो चर्नी रोड स्टेशन से एक संदिग्ध महिला भायंदर की ओर जाने की जानकारी मिली। महिला के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा की गई तो पता चला कि यह महिला भायंदर से चर्चगेट लोकल की रोजाना यात्रा करती है। बुधवार को पुलिस टीम ने चर्नीरोड स्टेशन के बाहर निगरानी रखते हुये संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने चोरी की बात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम रश्मी अडिया (58) है। पुलिस के मुताबिक यह महिला जैन मंदिर जाकर वहां आई महिलाओं की पर्स से नकदी और कीमती चीजें फरार हो जाती थी। आरोपी महिला ने इस तरह से और कौनसी वारदातों को अंजाम दिया है, पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है।
Next Story
Related News
X

