✕
जूलरी स्टोर में डकैती की थी प्लानिंग, घातक हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मालाड पुलिस (Malad Police) ने जूलरी स्टोर में डकैती (Robbery) को अंजाम देने से पहले ही तीन आरोपियों को घातक हथियारों के साथ धर दबोचा है। हालांकि आरोपियों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि वे मंगलम ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाकर आये थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बोरीवली की स्थानीय अदालत ने पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं।

मुंबई । मालाड पुलिस (Malad Police) ने जूलरी स्टोर में डकैती (Robbery) को अंजाम देने से पहले ही तीन आरोपियों को घातक हथियारों के साथ धर दबोचा है। हालांकि आरोपियों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। तीनों आरोपियों ने कबूल किया है कि वे मंगलम ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाकर आये थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बोरीवली की स्थानीय अदालत ने पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों के नाम जमाल सुल्तान शेख, अनिल रामदास सूर्यवंशी और अब्दुल गफूर सत्तार शेख ऊर्फ ईप्या हैं। तीनों आरोपियों से पुलिस ने छुरी, लोहे का कटर, स्क्रू ड्राइवर, पेपर स्प्रे, नायलॉन की रस्सी आदि डकैती में इस्तेमाल किये जानेवाले औजार बरामद किये हैं।
गुरूवार तड़के पौने चार बजे के करीब पुलिस को ये पांच आरोपी मंगलम ज्वेलर्स के पास संदिग्ध अवस्था में नजर आये थे। पुलिस गश्ती टीम ने इन्हें रूकने के लिये कहा तो ये सभी भागने लगे। पुलिस टीम ने इनका पीछा किया और तीन आरोपियों को धर दबोचा। जबकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकलने में कामयाब रहे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X


