✕
राघव चढ्ढा निलंबित
By EditorialPublished on
आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य राघव चढ्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा की कार्यवाही के नियमों के उल्लंघन के आरोपों में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने तक के लिए शुक्रवार को सदन से निलंबित (Suspended) कर दिया गया जबकि आप के निलंबित सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) के निलंबन को भी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने तक बढ़ा दिया गया।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) । आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य राघव चढ्ढा (Raghav Chadha) को राज्यसभा की कार्यवाही के नियमों के उल्लंघन के आरोपों में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने तक के लिए शुक्रवार को सदन से निलंबित (Suspended) कर दिया गया जबकि आप के निलंबित सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) के निलंबन को भी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने तक बढ़ा दिया गया।
सदन के नेता पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होने और मणिपुर मामले पर विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट करने के बाद चढ्ढा को निलंबित करने और सिंह के निलंबन को बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, चढ्ढा ने दिल्ली सेवा विधेयक को प्रवर समिति को भेजने के लिए जो प्रस्ताव दिया था उसमें भारतीय जनता पार्टी, अन्नाद्रमुक और बीजू जनता दल के सदस्यों की अनुमति के बगैर कथित तौर पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किये गये थे जो सदन की कार्यवाही के नियमों के साथ ही सदस्यों के विशेषाधिकार के हनन का मामला है। उल्लेखनीय है कि 5 सदस्यों ने दावा किया था कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बगैर ही प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख कर दिया गया था। यह प्रस्ताव चढ्ढा ने सदन में पेश किया था। गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जांच की मांग की थी। सिंह को गत 24 जुलाई को सदन में अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया गया था।
Next Story
Related News
X

