Pratahkal-Fraud of 4 crores from Mumbai businessman, arrest of accused from Delhi
मुंबई । केंद्रीय गृह विभाग के तहत कार्यरत होने और वरिष्ठ इंटेलीजेंस अधिकारी होने का झांसा देकर मुंबई (Mumbai) के एक कारोबारी से चार करोड़ रुपये की ठगी (Fraud) और वसूली करनेवाले दिल्ली के एक डायमंड कारोबारी और उसके दो अन्य साथियों को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू ने दिल्ली के दरियागंज निवासी अजयकुमार जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जैन इस मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी है। पुलिस ने इससे पहले डायमंड कारोबारी आदित्य अशोक जोगानी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पुलिस दो अन्य लोगों को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी अधिकारी बनकर और भी कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मर्सिडीज कार और तीन बैंक खाते जब्त किये हैं।
Next Story