Pratahkal-Before the Asia Cup, Virat Kohli told how he beat bad times badly


नई दिल्ली (एजेंसी) । टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए पिछला एक साल बहुत अच्छा रहा है। रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने पिछले करीब एक साल में उसी तरह से खेला है, जो वे 2019 तक करते आ रहे थे। हालांकि, इसके बाद करीब तीन साल तक उनकी फॉर्म औसत से भी नीचे रही, लेकिन इस खराब दौर को उन्होंने कैसे मात दी, ये अब एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) से पहले विराट कोहली ने बताया है। उन्होंने कहा है कि मैंने अपने पुरानी सक्सेज से प्रेरणा ली और आगे बढ़ा। 34 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि पिछली सीखों ने उन्हें आज बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की है। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं। वे तीन साल तक शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन अब कुछ ही समय में उन्होंने कई शतक जड़ दिए हैं। विराट ने इंटरव्यू में कहा, मैं अपनी पिछली सफलताओं और सीखों से प्रेरणा लेता हूं। उन क्षणों पर विचार करना जब मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन क्षेत्रों का विश्लेषण करना जहां मैं हार के बाद सुधार कर सकता हूं, मुझे एक खिलाड़ी के रूप में विकसित होने में मदद मिलती है।
Editorial

Editorial

Next Story