✕
तुषार गांधी ने संभाजी भिड़े के खिलाफ दर्ज कराया मामला
By EditorialPublished on
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के परपोते तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिंदुत्व (Hindutva) नेता संभाजी भिडे (Sambhaji Bhide) के खिलाफ गुरुवार को पुणे (Pune) शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपने अनुयायियों के बीच भिड़े गुरुजी के नाम से मशहूर भिड़े पर जुलाई के आखिरी हफ्ते में अमरावती जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में महात्मा गांधी के वंश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी के बाद, श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान (Shri Shi

x
पुणे । महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के परपोते तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिंदुत्व (Hindutva) नेता संभाजी भिडे (Sambhaji Bhide) के खिलाफ गुरुवार को पुणे (Pune) शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपने अनुयायियों के बीच भिड़े गुरुजी के नाम से मशहूर भिड़े पर जुलाई के आखिरी हफ्ते में अमरावती जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में महात्मा गांधी के वंश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी के बाद, श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान (Shri Shivpratishthan Hindusthan) संगठन के संस्थापक भिड़े के खिलाफ अमरावती और नासिक में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गईं। तुषार गांधी, वकील और अन्य लोगों के साथ गुरुवार को पुणे शहर के डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन गए और भिड़े के खिलाफ शिकायत सौंपी। तुषार गांधी ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि), 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (सार्वजनिक उत्पात को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। पत्रकारों से बात करते हुए, गांधी ने कहा, “भिड़े ने न केवल बापू के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है, बल्कि उनके परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की है।”

Editorial
Next Story
Related News
X
