✕
वाशी में एक शाम देश के नाम कवि सम्मेलन रविवार को
By EditorialPublished on
महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई द्वारा एक शाम देश के नाम कवि सम्मेलन (Kavi Sammelan) का आयोजन 13 अगस्त को विष्णुदास भावे नाट्यगृह वाशी में किया जायेगा। अध्यक्ष बलवंत चोरडिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश नाईक होंगे।

x

मुंबई । महावीर इंटरनेशनल नवी मुंबई द्वारा एक शाम देश के नाम कवि सम्मेलन (Kavi Sammelan) का आयोजन 13 अगस्त को विष्णुदास भावे नाट्यगृह वाशी में किया जायेगा। अध्यक्ष बलवंत चोरडिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश नाईक होंगे।
विशेष अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज के के तातेड़, नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर राजेश नार्वेकर एवं चैरिटी कमिश्नर महाराष्ट्र एम के महाजन हैं। मंत्री मनीष जैन ने बताया कि देशभक्ति एवं हास्य रस के कवि प्रस्तुतियां देंगे। कमांडो समोदसिंह, योगेन्द्र शर्मा, महेश दुबे व ज्योति त्रिपाठी कविता पाठ करेंगे। कोषाध्यक्ष अविनाश सिंयाल के अनुसार आयोजन सफल बनाने अमृत लाल, रंजीतकुमार खाटेड, जोन चेयरमैन सुमन जैन, जोन सेक्रेट्री अनिल छाजेड़, बाबूलाल बापना, कमलेश बोहरा, धर्मेन्द्र श्रीमाल, ललित बाफना, ललित बोहरा, चेतन कोठारी, सुभाष हिंगड़, प्रकाश संचेती, अरविंद खाटेड, मनीष जैन, प्रवीण डांगी, दिनेश बाबेल, अनिल बाफना, सुनील धाकड़, आशीष लोढा, सुशील मेडतवाल , जसराज छाजेड, महावीर चोरड़िया, राजू कावड़िया, राकेश चंडालिया, पवन परमार, हरीश गादिया सक्रिय हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज चंडालिया ने दी।
Next Story
Related News
X

