✕
भाजपा ने किया हर घर तिरंगा अभियान का आगाज
By EditorialPublished on
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा (BJP) नगर मंडल कपासन की ओर से हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान का आगाज किया गया। मंडल महामंत्री सोहनलाल खटीक ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी एवं मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की अगुवाई में अभियान का आगाज किया गया। रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे खरीद कर भाजपा कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए।

x

कपासन (प्रातः काल संवाददाता) । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा (BJP) नगर मंडल कपासन की ओर से हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान का आगाज किया गया। मंडल महामंत्री सोहनलाल खटीक ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी एवं मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की अगुवाई में अभियान का आगाज किया गया। रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे खरीद कर भाजपा कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए। सभी कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया ढ इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, नगरपालिका उपाध्यक्ष सैय्यद एजाज अली, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, मंडल उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, पार्षद अकील साह, आईटी सेल के यशपाल कुमावत, आशीष सोनी, बुथ अध्यक्ष हसमुख टेलर, मुकेश सिरोया, विकास बारेगामा, रमेशचंद्र, मनोज आचार्य, रोहित बारेगामा, अखिलेश तिवारी, राजकुमार रेगर, हरिशंकर चोटिया, नारायणलाल खटीक, आशीष नंदवाना, राकेश आचार्य, भागीरथ चंदेल आदि उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
