✕
Home>
अलास्का जहाज यात्रा 04 : कठोर सुरक्षा ड्रिल से स्कूल के दिन याद आ गये
By EditorialPublished on
हम लोग खाना खत्म कर ही रहे थे कि देखा कि तमाम वेटर्स फट सफाई करते हुए वापस टेबले सजाने लगे। कई खाने के काउन्टर्स बन्द गये थे। थोड़ी ही देर में चाय नाश्ते का समय शुरू होने वाला था, उसकी चल रही थी। सभी बेटर्स हंसमुख सहयोगी थे। शायद यह उनके था। सभी को प्रसन्न रखना ही उनका दायित्व था। हम लोग उठ रहे थे तभी माईक पर घोषणा होने लगी की सभी यात्रियों को डेक न. 4 पर एकत्रित होना है जहां सेफ्टी ड्रिल की जायेगी।

x

हम लोग खाना खत्म कर ही रहे थे कि देखा कि तमाम वेटर्स फट सफाई करते हुए वापस टेबले सजाने लगे। कई खाने के काउन्टर्स बन्द गये थे। थोड़ी ही देर में चाय नाश्ते का समय शुरू होने वाला था, उसकी चल रही थी। सभी बेटर्स हंसमुख सहयोगी थे। शायद यह उनके था। सभी को प्रसन्न रखना ही उनका दायित्व था। हम लोग उठ रहे थे तभी माईक पर घोषणा होने लगी की सभी यात्रियों को डेक न. 4 पर एकत्रित होना है जहां सेफ्टी ड्रिल की जायेगी।
जहाज अभी किनारे पर ही था इसलिये मेरा फोन चल रहा था। गहरे समुद्र में सिग्नल नहीं होने पर यह काम बन्द कर देगा इसकी पूरी संभावना थी। शिप में बाई फाई होने का दावा किया गया था मगर यह कितना कारगर रहता है यह देखना था। रेल में भी वाई फाई था मगर चलता ही नहीं था। मैं वाई-फाई लेने की सोच रहा था। मगर माईक से बार बार सेफ्टी ड्रिल पर एकत्र होने की घोषणा की जा रही थी और कहा जा रहा था कि यह हर यात्री के लिये अनिवार्य है, जो यात्री उपस्थित नहीं होगा उसे शिप से उतार दिया जायगा।
हम सब डेक न. 4 की तरफ बढ़े। सभी यात्री वहीं जा रहे थे। सभी लिपटें भरी हुई थी मगर किसी को दो-तीन मिनट से ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही थी। कई लोग सीढीयों का भी इस्तेमाल कर रहे थे। हम लोग डेक पर पहुँच कर एक जगह खड़े हो गये। यह डेक पूरे जहाज के एक सिरे से दूसरे सिरे तक था और दोनों तरफ था, यहां कुर्सियां और चेस पड़े थे। कई लोग चेस पर लेटे माउन्ट रेनियर और समुद्र का नजारा देख रहे थे। सामने ही ढेर सारी नावें और छोटे जहाज एक साथ खड़े नजर आये। यह नावों का पार्किंग क्षेत्र था।
पूरे जहाज में यही डेक सबसे चौड़ा था, इसे वाकिंग डेक भी कहते है, पूरे जहाज का एक चक्कर लगाओ तो आधा कि.मी. की सैर हो जाती है। इसी डेक पर जगह जगह बड़ी बड़ी नावें टंगी हुई थी, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में इन नावों को समुद्र में उतार कर यात्रियों को बचाया जा सकता है। इन्हें देखते ही टाइटेनिक फिल्म में इन नावों को समुद्र में उतारने के दृश्य आ गये।
अब तक जहाज का गेंग वे हटा लिया गया था। सभी यात्री जहाज में चढ़ चुके माईक से अब घोषणा हो रही थी कि हर यात्री का एक आपातकालीन स्टेशन निर्धारित है, इस स्टेशन का नम्बर हरेक यात्री के टिकट के पीछे अंकित है, सेफ्टी के लिये हर यात्री को अपने अपने स्टेशन पर ही एकत्रित होना है। हमने अपने टिकट देखे तो उस पर स्टेशन न. अंकित था। डेक की छत से जगह जगह स्टेशन के बोर्ड लटके हुए थे। हमने पास लगा बोर्ड देखा तो यह हमारा स्टेशन नहीं था। यहाँ जहाज के कई सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे, उनसे पूछा तो पता चला कि हमारा स्टेशन जहाज की दूसरी तरफ था।
हम जल्दी से डेक के इस तरफ के दरवाजे से निकल उस तरफ के दरवाजे की तरफ जाने लगे मगर भीड़ इतनी हो गई थी कि आगे बढ़ना भी मुश्किल हो रहा इस घोषणा के बाद हर कोई अपने स्टेशन पर पहुँचना चाहता था। शीघ्र ही हम अपने स्टेशन पर पहुँच गये। सामने बन्दरगाह क्षेत्र और सीएटल शहर के डाउन उनका दृश्य दिखाई दे रहा था। एक दिन पूर्व जिस विशाल पुल से हम गुजरे थे वह यहां से अत्यन्त सुन्दर नजर आ रहा था।
धीरे धीरे हमारे स्टेशन पर कई लोग एकत्र हो गये। सबको पांच पांच छ: छः लोगों की कतारें बना खड़ा होने के निर्देश दिये गये। यहां एक महिला सुरक्षा कर्मी तथा दो तीन पुरुष सुरक्षा कर्मी थे। इस स्टेशन पर हमारे आस पास के कमरों तथा जहाज की सभी मंजिलों के इस क्षेत्र के यात्री एकत्र हुए थे। किसी भी प्रकार की आपातस्थिति में इन सभी यात्रियों को कहीं इधर उधर भागने की बजाये यहीं एकत्र होना था।
जब सभी यात्री आ गए तो महिला सुरक्षा कर्मी ने उपस्थिति लेना शुरू कर दिया। अचानक स्कूल के दिन याद आ गये जब हाजरी होती थी और माड़साहब एक एक छात्र का नाम पुकारते थे व छात्र यस सर! यस सर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे। वहां तो यार दोस्तों की प्रोक्सी में कोई भी दोस्त यस सर कह देता था तो काम चल जाता था मगर यहां तरीका कुछ और था।
युवती एक एक यात्री का नाम पुकार रही थी, उपस्थित यात्री यस मेडम या प्रजेन्ट या आई एम हीयर कह, अपना हाथ उठा कर उपस्थिति दर्ज करा रहे थे, युवती उन्हें एक तरफ खड़ा करती जा रही थी जिससे निश्चित हो जाता था कि किसी तरह की प्रोक्सी नहीं हो रही है। इस दौरान कई यात्री अनुपस्थित भी मिले।
रोल काल चल रही थी उसके बीच में भी यात्रियों का आना जारी था। सुरक्षाकर्मी चेतावनी दे रहे थे कि जो नहीं आये है उनके पड़ौसी, मित्र या रिश्तेदार हो उन्हें तुरन्त बुलाएं अन्यथा जहाज खाना नहीं होगा। इस तरह तीन चार बार हाजरी ली गई और सुनिश्चित किया गया कि हर यात्री सेफ्टी ड्रिल के दौरान उपस्थित है।
हवाई जहाजों में जिस तरह सुरक्षा उपाय हर उड़ान के पूर्व बताये जाते है महज औपचारिकता है। कोई उस तरफ ध्यान भी नहीं देता, मैं खुद अपने आपको ढेर सारी हवाई यात्राएं कर लेने वाला तुरंम खान समझता हूँ मगर वास्तविकता यह है कि यदि कभी कोई आपातस्थिति उत्पन्न हो जाए तो एक भी सुरक्षा उपाय पर अमल नहीं कर सकूं। इस परिप्रेक्ष्य में यहां के सुरक्षा उपाय सर्वथा भिन्न थे।
अब प्रत्येक यात्री को वहां पड़े लाईफ जेकेट पहनने को कहा गया, बताया गया कि इन्हें कैसे पहना जाता है। सुरक्षाकर्मियों ने एक एक यात्री को चेक किया तथा जिसे नहीं पहनना आ रहा था उसे समझाया। ये लाइफ जेकेट हर यात्री के कमरे में स्थित अलमारी के सबसे उपरी खंड में पड़े हैं बताया गया।
इसके बाद जानकारी दी गई कि जहाज में किसी भी प्रकार की आपातस्थिति की सूचना माईक पर तीन सिटियां बजाकर की जायगी। जहाज में हर जगह माईक लगे थे। हर तरह की सूचना इन्हीं के द्वारा दी जाती थी। सूचनाओं के लिये अलग अलग व्हिसल थी। एक सिटी बजने का मतलब था कि जहाज के किसी कार्यक्रम की घोषणा होने वाली है जैसे कि खाना शुरू हो गया है, या आज रात को फर्ला जगह फलां कार्यक्रम है। दो व्हिसल बजने का मतलब था कि शिप के कप्तान कोई महत्वपूर्ण सूचना देने वाले हैं जैसे कि शिप फलां जगह पहुँचने वाला है, यात्रियों को कब उतरना है कब तक लौटना है वगैरा।
तीन व्हिसल बजने का अर्थ था कि सभी सतर्क हो जाएं, कप्तान किसी तरह की आपातस्थिति के बारे में सूचना देने वाले हैं। सभी यात्रियों से पूछा गया कि उन्हें अलग अलग तरह की सीटीयों का मतलब समझ में आ गया है। इसके बाद सबको बताया गया कि एसी किसी भी आपातस्थिति में कप्तान जहाज खाली करने या अन्य की घोषणा करे तो प्रत्येक यात्री को अपने अपने स्टेशन पर ही एकत्र होना है कहीं अन्यत्र नहीं जाना है। यहां स्टेशन का एक लीडर है तथा उसके सहयोगी हैं। सबका स्टेशन लीडर से परिचय कराया गया। हमारा स्टेशन लीडर एक भारतीय था, उसके सहयोगी वही थे जो हमें इस ड्रिल के दौरान समझा रहे थे। सभी यात्रियों को अपने लीडर के कहने अनुसर चलना है।
Next Story
Related News
X

