Pratahkal-Two accused of Online Fraud arrested from Rajasthan
प्रात:काल संवाददाता मुंबई । विरार पूर्व स्थित मांडवी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) करने वाले आरोपी को राजस्थान (Rajasthan) से धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि शिकायकर्ता ने ऑनलाइन होटेल बुकिंग किया गया, पेमेंट के लिए आरोपी द्वारा एक मोबाईल नंबर दिया गया, उसी नंबर से 88,800 रुपयों की ठगी की गयी थी।
शिकायतकर्ता ने होटेल बुकिंग के लिए गूगल सर्च कर HOTEL NEARBY सर्च किया और होटेल का व्हाट्सएप मोबाईल प्राप्त की। मिले मोबाईल 9509853187 नंबर पर व्हाट्सएप पर हाय जैसा मैसेज भेजा गया। तो सामने वाले ने होटल बुकिंग के लिए व्हाट्सएप कॉल करने को कहां। दिए गए 6367415374 नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट भेजने को कहा। शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाइन भुगतान भेजने के बाद,आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक
https://maps.app.goo.gl/doJf8TqbqQbAHfG76
भेजा। शिकायतकर्ता के उस लिंक पर जाने के बाद, आरोपी ने उसे एक व्हाट्सएप कॉन्फ्रेंस कॉल की और 88,800/- रुपये के यूपीआई भुगतान से अपने अकाउंट में 8 बार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक बांसवाड़ा में ट्रांसफर कर लिया। इस तरह से आरोपी ने शिकायकर्ता को ऑनलाइन के जरिये हजारों रुपये ठग लिए। उसके बाद शिकायकर्ता ने मांडवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज किया गया। पुलिस ने मोबाईल नंबर, एवम बैंक खाता 044510048676 के आधार पर केस दर्ज कर लिया। शिकायत के बाद मांडवी पुलिस स्टेशन पीआय प्रफुल्ल वाघ द्वारा जांच पड़ताल करते हुए आरोपी लक्ष्मणराज संजयसिंह (22), निवासी गोपीनाथ का गडा, गढ़ी, जिला. बांसवाड़ा (राजस्थान) एवम सुभाष प्रभुलाल मकवाना (21) निवासी. नयातालाब, पी.ओ. पाराहेडा टी. गढ़ी, बांसवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार कर उनसे ठगी के 88 हजार रुपये जप्त किए। उक्त अपराध की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने उपरोक्त अपराध के अलावा भी कई लोगों से ठगी की है। आरोपियों ने लोगों को धोखा देने के लिए मोबाइल नंबरों और PAYTM नंबरों का उपयोग किया।
Editorial

Editorial

Next Story