✕
सास की हत्या करने वाला दामाद साथी के साथ गिरफ्तार. शेष आरोपी फरार
By EditorialPublished on
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र (Station Area) में सास की हत्या करने में पुलिस (Police) ने दामाद और उसके साथी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी दामाद ने अपनी नाबालिग पत्नी के ससुराल नहीं भेजने पर आवेश में आकर सास को अपने साथ गांव साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।

x
उदयपुर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र (Station Area) में सास की हत्या करने में पुलिस (Police) ने दामाद और उसके साथी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी दामाद ने अपनी नाबालिग पत्नी के ससुराल नहीं भेजने पर आवेश में आकर सास को अपने साथ गांव साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।
थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि गीता (33) पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह निवासी हवा मंगरी सुखेर को उसका दामाद ईश्वर सिंह पुत्र धनसिंह निवासी आरना केलवा राजसमंद अपने साथ अपने गांव रविवार को लेकर गया था। ईश्वरसिंह की शादी गीता ने अपनी बेटी जान्हवी कुंवर से इसी साल 12 मई को करवाई थी। शादी के दौरान यह तय किया था कि बालिग होने पर ही जान्हवी कुँवर को ससुराल भेजा जाएगा और तब वह अपने पीहर में रहकर पढ़ाई करेगी। शादी के बाद से ही ईश्वर सिंह लगातार जान्हवी को ससुराल भेजने का दबाव बना रहा था, जबकि गीता उसे नही भेज रही थी। इसी को लेकर दामाद ईश्वर सिंह ने गीता को वापस उदयपुर लाने के दौरान रास्ते में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने साथियों के साथ मिलकर मार्बल स्लरी डंपिंग यार्ड में फेंक दिया था।
हत्या (Murder) के बाद गीता कुँवर का फोन उदयपुर आकर भुवाणा क्षेत्र में एक होटल के पास में झाड़ियों फैंक दिया था। मां के गायब होने पर जान्हवी ने सुखेर थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर राजसमंद से शव बरामद कर हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल ललित, देवकिशन, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, बलवान, सुमेर की टीम ने मृतका के जमाई ईश्वर सिंह पुत्र धनसिंह भल्ला निवासी आरणा केलवा राजसमंद व इसके साथी मालाराम उर्फ मालू पुत्र शांताराम गमेती निवासी डेडकिया पडावली खुर्द ओगणा को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से तीन दिन के रिमाण्ड पर प्राप्त किया है। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश जारी है।
साथियों को तीन-चार दिन पहले ही कह दिया था
पुलिस के अनुसार आरोपी ईश्वर सिंह ने अपने साथी मालाराम उर्फ मालू व एक अन्य को तीन-चार दिन पहले ही कह दिया कि वह उदयपुर से अपनी सास को लेकर आए और उसे मारकर फेंकना है। इसके दोनों साथी तीन दिन से तैयारी कर रहे थे। वापस आने के दौरान योजनानुसार महिला की हत्या कर शव को फैंक दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
