Pratahkal - Sports News Update - Neeraj will lead the 28-member Indian contingent
ओलंपिक चैंपियन (Olympic Champion) जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) बुडापेस्ट के हंगरी में 19 अगस्त से होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में भारत के 28 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे। हैरान करने वाली बात है कि टीम की घोषणा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की जगह खेल मंत्रालय ने की। केंद्रीय खेल मंत्रालय चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल का वित्तपोषण भी करेगा। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह टीम की प्रशिक्षण लागत, आवास लागत, हवाई किराया, वीजा लागत सहित अन्य खर्च वहन करेगा।
Editorial

Editorial

Next Story