Pratahkal - News Update - Thieves broke into the school lock
जोधपुर : उपखंड क्षेत्र के श्रीलक्ष्मणनगर ग्राम पंचायत (Srilaxman Nagar Gram Panchayat) के दरमाणियों की ढाणी में संचालित सरकारी स्कूल (Government school) में अज्ञात चोरों की ओर से ताला तोड़ने का मामला सामने आया है। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ कर पहले पार्टी की। कार्यालय कक्ष टेबल पर रखी ठंडे की बोतल, नमकीन थैली, प्लास्टिक ग्लास सहित अन्य सामग्री बिखरी हुई नजर आई। उसके बाद अलमारी में रखे स्कूल के सभी जरूरी कागजात फाड़कर फेंक दिए । स्कूल में कार्यरत पैराटीचर्स द्रोपदी ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया जब वे स्कूल पहुंची तो सबकुछ देखकर आस-पास की ढाणियों के लोगों को बुलाकर घटना की सूचना पुलिस थाने में दी और पुलिस चौकी चौतीना से चौकी प्रभारी मुकेश विश्नोई मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर रिपोर्ट ली।
Editorial

Editorial

Next Story