Pratahkal - Main News Update - Last time I winked, this time a flying kiss

नई दिल्ली : मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (ahul Gandhi) के भाषण के बाद नया बवाल मच गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) समेत एनडीए (NDA) की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है। इस बाबत 22 एनडीए महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से राहुल (Rahul) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा हुआ हो। इससे पहले साल 2018 में मॉनसून सत्र के दौरान संसद में दूसरे सांसद को आंख मारने को लेकर घिर चुके हैं।
जब साथी सांसद को मारी थी आंख
आज से पांच साल पहले मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने अपने साथी सांसद को आंख मारी थी, जिसको लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा में शामिल होते हुए राहुल गांधी ने भाषण दिया। उन्होंने कहा था कि प्र. म. मोदी उनसे नजरें नहीं मिला पा रहे और घबरा रहे हैं। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, समझ सकता हूं कि वह मेरी आंखों में नहीं देख सकते, क्योंकि वह सच्चे नहीं हैं। मैं प्र.म., भाजपा व आरएसएस का आभारी हूं जिन्होंने मुझे कांग्रेस का अर्थ और शिव भक्त बना दिया।
इतना कहते ही राहुल गांधी अपनी सीट से उठकर प्र. म. मोदी के पास पहुंचते हैं और उनको लगे लगा लेते हैं।
आज क्या हुआ सदन में जो मच गया हंगामा?
लोकसभा (Lok Sabha) में अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन जैसे ही राहुल गांधी का भाषण खत्म हुआ, वह सदन से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान, राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने फ्लाइंग किस दी। स्मृति ईरानी ने अपने भाषण के दौरान इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा, एक बात पर आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। मुझसे पहले जिनको बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते हुए एक स्त्री विरोधी लक्षण किए। महिलाओं के प्रति इस तरह का द्वेषपूर्ण आचरण देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये किस खानदान के लक्षण हैं, इसे देश देख रहा है। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। इसके बाद तमाम एनडीए की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी शिकायत की है।


Editorial

Editorial

Next Story