✕
काजरी में नराकास की छमाही बैठक का आयोजन
By EditorialPublished on
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (Official Language Implementation Committee) (कार्या - 2), जोधपुर की छमाही बैठक का आयोजन केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान में संस्थान निदेशक डॉ. ओम प्रकाश यादव (Dr. Om Prakash Yadav) की अध्यक्षता में 8 अगस्त को किया गया।

x

जोधपुर : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (Official Language Implementation Committee) (कार्या - 2), जोधपुर की छमाही बैठक का आयोजन केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान में संस्थान निदेशक डॉ. ओम प्रकाश यादव (Dr. Om Prakash Yadav) की अध्यक्षता में 8 अगस्त को किया गया।
बैठक में अध्यक्ष नराकास एवं काजरी निदेशक डॉ. ओ.पी. यादव ने कहा कि नराकास द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी कठिनाईयों को परस्पर सहयोग द्वारा दूर किया जाना चाहिये। उन्होनें कहा कि नराकास के अधिकांश सदस्य कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन संतोषजनक है। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि नराकास के सभी सदस्य कार्यालयों को राजभाषा विभाग के लक्ष्यानुसार कार्य करना चाहिये । सदस्य सचिव, नराकास एवं उप निदेशक (राजभाषा) नवीन कुमार यादव ने सदस्य कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा की तथा कहा कि नराकास एक महत्वपूर्ण मंच है जिसके साथ संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य समिति द्वारा समय-समय पर चर्चा की जाती है।
बैठक में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन, पत्रिका प्रकाशन, वार्षिक कार्यक्रम आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी । आफरी द्वारा संस्थान में जारी राजभाषा गतिविधियों संबंधी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में नराकास के 35 से अधिक कार्यालयों के कार्यालय प्रमुखों ने भाग लिया । बैठक में समिति द्वारा आयोजित टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आगंतुकों को संस्थान में स्थित समन्वित कृषि कैफेटेरिया की फील्ड विजिट भी करायी गयी। सदस्य सचिव द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालय कुसुमलता द्वारा किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
