✕
मिनी कंटेनर से 25 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस (Thane Police) ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को परिहवन करते हुए एक मिनी कंटेनर ट्रक (Truck Container) से 25 लाख रूपए मूल्य की अंग्रेजी शराब के 270 कार्टून के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

उदयपुर : शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस (Thane Police) ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को परिहवन करते हुए एक मिनी कंटेनर ट्रक (Truck Container) से 25 लाख रूपए मूल्य की अंग्रेजी शराब के 270 कार्टून के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है।
थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि सूचना मिली कि अवैध रूप से एक मिनी कंटेनर ट्रक में शराब परिवहन कर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल गणेश सिंह, भगवती लाल, कांस्टेबल दिनेश सिंह, रविन्द्र कुमार, हरीश कुमार, मणीलाल, लोकेश रायकवाल की टीम ने महादेव होटल बलीचा के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक को रूकवाया। ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसने ट्रक में स्पेयर पार्ट्स होना बताया। बिल्टी में भी स्पेयर पार्ट्स होना था और जयपुर से गांधी नगर जाना लिखा था। पुलिस ने शंका के आधार पर कंटेनर को खुलवाकर देखा तो अंदर शराब भरी थी।
इस पर कंटेनर को जब्त कर थाने पर लाया गया और ट्रक में 270 पेटी अंग्रेजी शराब की निकली। पुलिस ने ट्रक चालक सोनू पुत्र अभेराम निवासी उमरावट भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया। ट्रक में से 25 लाख रूपए की शराब मिली। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गोवर्धनविलास पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक सप्ताह में यह दूसरी बडी कार्यवाही की है।
Next Story
Related News
X



