✕
जेडीसी देवेन्द्र कुमार ने सुरपुरा डैम एवं पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन का किया दौरा
By EditorialPublished on
जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त (Jodhpur Development Authority Commissioner) देवेन्द्र कुमार द्वारा बुधवार, 09 अगस्त को प्राधिकरण द्वारा सुरपुरा डैम एवं पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में करवाये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जोन 6 श्रवण कुमार, निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियन्ता ओमप्रकाश सोलंकी, सुबोध माथुर, सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र विश्नोई, कनिष्ठ अभियन्ता रामभरोसे मौजूद रहे।

x
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त (Jodhpur Development Authority Commissioner) देवेन्द्र कुमार द्वारा बुधवार, 09 अगस्त को प्राधिकरण द्वारा सुरपुरा डैम एवं पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में करवाये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जोन 6 श्रवण कुमार, निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियन्ता ओमप्रकाश सोलंकी, सुबोध माथुर, सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र विश्नोई, कनिष्ठ अभियन्ता रामभरोसे मौजूद रहे।
जेडीसी देवेन्द्र कुमार द्वारा सुरपुरा बांध स्थित सफारी पार्क के मौका निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि जेडीए द्वारा सुरपुरा बांध में विकास कार्यों के द्वितीय चरण में सफरी पार्क में वेस्ट मेटेरियल का उपयोग करते हुए वेस्ट टू वंडर थीम पर बायो डायवर्सिटी पार्क एवं ग्रीन एरिया का कार्य करवाया जा रहा है। वर्तमान में सिविल कार्य अन्तिम चरण में है एवं विद्युत, प्लांटेशन एवं स्कल्चर का कार्य प्रगतिरत है। जेडीए द्वारा पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में लगभग 3 करोड़ से वॉटर बॉड़ी निर्माण, चारदीवारी, 500 मीटर पाथ-वे इत्यादि कार्य करवाए जा रहे है। जेडीसी देवेन्द्र कुमार द्वारा प्रगतिरत कार्यो को गुणवत्तापूर्वक शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अभियन्ता को निर्देशित किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
