Pratahkal - Jaipur News Update - Operation of Intensified Mission Indradhanush Abhiyan 5.0 in the district
जयपुर : जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान (Mission Indradhanush Campaign) 5.0 का संचालन हो रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले में टीकाकरण से वंचित छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Chief Medical and Health Officer) जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित व छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों द्वारा टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण आगामी 12 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक और तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
आरसीएचओ, जयपुर द्वितीय डॉ. पुष्पा चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कवरेज की एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में की जा रही है।
सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही प्रदेश के लाभार्थी गर्भवती महिला व बच्चों को टीके देश में कहीं भी लगाए जा सकेंगे और उनकी एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में हो सकेगी।
Editorial

Editorial

Next Story