Pratahkal - Jaipur News Update -JECRC's new initiative 'JECRC Civil Service Society'
जयपुर : इंजीनियर्स और लॉयर्स (Engineers and Lawyers) के साथ अब जेईसीआरसी कॉलेज (JECRC College) का अगला कदम समाज को कुशल सिविल सवेंट्स (Skilled Civil Servants) प्रदान करना है। जेईसीआरसी सिविल सर्विस सोसाइटी' की नींव 9 अगस्त 2023 को आई ए एस परी बिश्नोई और अनंत जैन द्वारा रखी गई है। आई ए एस अनंत जैन बच्चों के साथ अपना सफर सांझा करते हुए बताया की वो राजस्थान (Rajasthan) के कोटा शहर से ताल्लुक रखते है, उन्होंने तब यू पी एस सी की तैयारी शुरू की जब राजस्थान में इसकी इतनी जानकारी नहीं थी, उन्होंने बताया की आज आपको दिल्ली जाने की ज़रूरत नही राजस्थान अपने आप में ऐसा कुशल राज्य बन चुका है जहां है से आप तैयारी कर सकते हो। उन्होंने इस जेईसीआरसी सिविल सर्विस सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा के ऐसी सोसाइटी का होना बहुत ज़रूरी इससे बच्चो को उनके शुरुवाती तैयारी करने में मोटिवेशन मिलती रहती है। वही आई ए एस परी बिश्नोई ने अपना सफर सांझा किया और बच्चो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की उन्हें कभी भी एवरेज लाइफ नही जीनी थी, आप भी हमेशा एक्स्ट्रा आर्डिनरी की तलाश करिए इससे आप जीवन में आगे रहेंगे, वाइस चेयरपर्सन, अर्पित अग्रवाल, जेईसीआरसी का कहना है की उनके कॉलेज से हमेशा सक्षम इंजीनियर्स, डिजाइनर्स, लॉयर्स निकले हैं।
Editorial

Editorial

Next Story