Pratahkal - Jaipur News Update - Fourth and fifth day of Rajiv Gandhi Urban Olympic Games
जयपुर : नगर निगम जयपुर (Municipal Corporation Jaipur) हैरिटेज क्षेत्र (Heritage Area) के चारों जोनों मे "खेलेगा राजस्थान - जीतेगा राजस्थान" (Rajasthan will play - Rajasthan will win) की थीम पर चल रहे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों (Rajiv Gandhi Urban Olympic Games) के चौथे दिन कलस्टर 435 के क्रिकेट (महिला एवं पुरुष वर्ग ) के कलस्टर 436 के कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और खो खो कलस्टर 641 के क्रिकेट और कबड्डी कलस्टर 438 के क्रिकेट और खो खो कलस्टर 478 में बॉलीबॉल और बास्केटबॉल,कलस्टर 477 में कबड्डी और खो खो 437 कलस्टर में फुटबॉल बास्केटबॉल के मैच हुए । इन खेल मैदानों पर विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 5000 खिलाड़ी पंजीकृत हुए।
आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत (Rajendra Singh Shekhawat) ने बताया कि हवामहल- आमेर जोन के क्लस्टर नं. 437 क्रिकेट के क्वाटर फाईनल मैच, खो-खो फाईनल मैच, बास्केट बॉल का सेमीफानल मैच, 435 में कबड्डी का फाईनल, खो-खो फाईनल, 436 में कबड्डी फाईनल मैच, 641 में क्रिकेट का फाईनल मैच 438 में कबड्डी फाईनल मैच, 478 में कबड्डी फाईनल मैच, खो-खो फाईनल मैच, 477 में क्रिकेट फाईनल, बास्केट बॉल फाईनल मैच, किशनपोल जोन सूरजमैदान क्लस्टर नं. 642, 648 में 100, 200, 400 मीटर के फाईनल मैच, सिविल लाईन जोन में 642 100, 200,400 फाईनल मैच, वॉलीबॉल के मीटर के फाईनल मैच, क्रिकेट सेमीफाईनल मैच, 648 100, 200, 400 मीटर के फाईनल मैच, फुटबॉल फाईनल मैच, कबड्डी सेमीफाईनल मैच, आदर्श नगर जोन अग्रवाल कॉलेज में 474 फुटबॉल फाईनल मैच, क्रिकेट क्वाटर फाईनल मैच, 475 क्रिकेट सेमीफाईनल मैच, फुटबॉल फाईनल मैच, 473 में क्रिकेट फाईनल मैच, जामडोली 643 में खो - खो फाईनल मैच, 100, 200, 400 मीटर में सेमीफाईनल मैच, कबड्डी सेमीफाईनल मैच खेले गये । चौगान स्टेडियम में फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबाल के फाइनल मैच एवं जामडोली में क्रिकेट के फाईनल मैच आयोजित हुए। शेखावत ने बताया कि 10 अगस्त को किशनपोल जोन का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण प्रातः 11 बजे सूरज मैदान में होगा । समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं राजस्थान हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी होगें। आदर्श नगर जोन का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह जामडोली खेल मैदान में होगा। मुख्य अतिथि विधायक रफीक खान होगें। सिविल लाईन जोन का समापन समारोह खण्डेलवाल वैश्य महाविधालय में प्रातः 10 बजे होगा एवं हवामहल-आमेर जोन का समापन समारोह सांय 4 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story