Pratahkal - Jaipur News Update - Cultural evening organized on 'Meri Mati Mera Desh'
जयपुर : केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर (Central Bureau of Communications, Jaipur) की ओर से बुनकर सेवा केंद्र (Service Center) के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव की समाप्ति को उत्सव के रूप में मनाने एवं स्वतन्त्रता संग्राम के गुमनाम नायकों एवं शहीदों को नमन के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान (Nationwide Campaign) 'मेरी माटी मेरा देश' का आज शाम जल महल चौपाटी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक विक्रम सहगल और आकाशवाणी के क्षेत्रीय समाचार एकांश के निदेशक नीलेश कालभोर ने दीप प्रज्वलित कर के किया। इस अवसर पर वीरांगना श्रीमती मंजु जाट पत्नी शहीद रोहताश लांबा, श्रीमती विमला देवी पत्नी शहीद पप्पू राम, श्रीमती उम्मेद कंवर पत्नी शहीद समुद्र सिंह, श्रीमती कमला देवी पत्नी शहीद गिरधारी लाल, श्रीमती हंसा देवी पत्नी शहीद राजेश कुमार जाट, श्रीमती विमला देवी पत्नी शहीद रामकरण मीणा, श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी शहीद शंकर लाल बराला, श्रीमती बीना देवी पत्नी शहीद मुकेश कुमार बुनकर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद हिम्मत सिंह शेखावत के पिता किशोर सिंह को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैन्य और अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों को सम्मानित किया गया और पंच प्रण की प्रतिज्ञा ली गयी। कार्यक्रम के दौरान हैंडलूम और खादी पर आधारित एक फैशन शो का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में देशभर के 35 बुनकरों ने भी भाग लिया। साथ ही संचार ब्यूरो के पंजीकृत कलाकारों ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी ।

Editorial

Editorial

Next Story