Pratahkal-India International Jewellery Show concludes
मुंबई । जेम्स एंड ज्वैलरी (Jewellery) एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा गोरेगांव में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन के पूर्व आयोजन समिति से जुडे मेवाड़ मूल के मनसुख कोठारी का विशेष सम्मान किया गया। कोठारी ने बताया कि इस बार शो बडा कामयाब रहा है और हम अलगे साल इसे और भव्य रूप से लेकर आएंगे।
जीजेईपीसी के अध्यक्ष कोलिन शाह ने कहा कि हमारा अनुमान है कि इस प्रदर्शनी से अगले कुछ महीनों में 50,000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का सृजन होगा। इस शो में 1790 प्रतिभागियों ने सोने और सोने के सीजेड (क्यूबिक जिरकोनिया) जड़े हुए आभूषण, हीरे, जेम्स और अन्य जड़े हुए आभूषण, रिटेल कीमती पत्थर, चांदी के आभूषण, कलाकृतियां और उपहार देने वाली वस्तुओं, प्रयोगशालाओं और शिक्षा और मशीनरी को प्रदर्शित किया। संयोजक शैलेश संगानी ने कहा कि प्रदर्शनी में लगभग 50,000 लोग आए।
Next Story