Pratahkal-Har Ghar Tiranga campaign in every house
राजसमंद (प्रातः काल संवाददाता) । भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) घर-घर तिरंगा अभियान की पूरे देश में शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देश के सभी नागरिक अपने अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहरा सकते हैं।
इसी क्रम में डाक विभाग की ओर से भी हर घर तिरंगा के तहत तिरंगे की बिक्री की जा रही है। इसके तहत जिले के सभी से 30 इंच गुणा 20 इंच का तिरंगा मात्र 25 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सहायक अधीक्षक डाकघर राजसमंद तिलकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार से डाक विभाग ने तिरंगे की बिक्री की शुरुआत कर दी है। इसके अंतर्गत प्रवर अधीक्षक डाकघर उदयपुर पूजा वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें तिलकेश चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र पंचोली, गोविंद लाल लोहार, मदन लाल शर्मा तथा बाबूलाल एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
कोई भी व्यक्ति मात्र 25 रुपये देकर किसी भी डाकघर से झंडा तिरंगा खरीद सकता है या ऑनलाइन भी इंडियापोस्ट 4 तिरंगा साइट पर जा कर मंगवा सकते हैं। शर्मा ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अथवा हर दिल तिरंगा साइट पर हेशटैग कर सोशल मीडिया पर अपना फोटो साझा किया जा सकता है। अधिक संख्या में तिरंगे प्राप्त करने के लिए प्रधान डाकघर कांकरोली, उप डाकघर राजसमंद, नाथद्वारा, भीम, देवगढ़ तथा आमेट डाकघरों में संबंधित डाकपाल से संपर्क किया जा सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story