Pratahkal-Mumbai-Devendra Fadnavis taunts Aditya Thackeray
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) ने मुंबई (Mumbai) नागरिक निकाय को लिखे अपने पत्र को लेकर शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पेट में दर्द होता है क्योंकि वे शहर में अच्छे काम नहीं देख सकते हैं।
फड़णवीस ने “अच्छा काम” करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) (BMC) आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) की भी प्रशंसा की। फड़नवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व में मुंबई बदल रही है और सौंदर्यीकरण और कंक्रीटीकरण के काम बड़े पैमान पर चल रहे हैं। फड़णवीस ने कहा, चूंकि मुंबई में अच्छे काम हो रहे हैं, कुछ लोग पेट दर्द से पीड़ित हैं और हर दिन पत्र लिख रहे हैं। अगर उन्होंने (आदित्य) 25 साल पहले खुद को ऐसा ही पत्र लिखा होता, तो मुंबई बदल गई होती।’ इस सप्ताह की शुरुआत में, वर्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदित्य ठाकरे ने चहल को पत्र लिखकर मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेसवे पर मोटर चालकों से वसूले जाने वाले टोल को खत्म करने का अनुरोध किया था।

Editorial

Editorial

Next Story