✕
मानगढ़ धाम के लिए मुख्यमंत्री कर सकते हैं 100 करोड़ की घोषणा
By EditorialPublished on
खिल भारतीय कांग्रेस (Congress) कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कांग्रेस के राजस्थान (Rajasthan) संगठन सह प्रभारी निजामुद्दीन काजी ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी की सभी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजनमें जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) और कांग्रेस में यही अंतर है कि भाजपाई दिखावटी बातें करते हैं इसका प्रमाण है कि प्रधानमंत्री शहीदी मानगढ़ धाम पर आये तब सभी उम्मीदें लगाये बैठे थे मगर प्रधानमंत्री ने धाम के विकास के लिये कोई

x

बांसवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । अखिल भारतीय कांग्रेस (Congress) कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कांग्रेस के राजस्थान (Rajasthan) संगठन सह प्रभारी निजामुद्दीन काजी ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी की सभी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजनमें जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) और कांग्रेस में यही अंतर है कि भाजपाई दिखावटी बातें करते हैं इसका प्रमाण है कि प्रधानमंत्री शहीदी मानगढ़ धाम पर आये तब सभी उम्मीदें लगाये बैठे थे मगर प्रधानमंत्री ने धाम के विकास के लिये कोई घोषणा नहीं की। अब मुख्यमंत्री धाम के विकास के लिये लगभग 100 करोड़ रुपये की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र में राजस्थान के मंत्री होते हुए भी यहां के विकास के लिये कोई प्रयास नहीं किये। शहीदी धाम पर राजनीति के सवाल पर काजी ने कहा कि राजघाट हो या जलियावाला बाग, सभी स्थान हर देशवासी की भावना से जुड़े हैं। इन पर राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है । युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा, युवा बोर्ड उपाध्यक्ष सुशील पारीख पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या, नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, पूर्व विधायक कांता भील आदि मौजूद रहें कांग्रेस प्रवक्ता। आलोक शर्मा ने कहा कि देश को कमजोर प्रधानमंत्री मिला है। एक राज्य जल रहा है लेकिन उस पर कोई शब्द नहीं निकल रहे हैं। जब से देश में कपटी राष्टकृवाद आया है तब से शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
