Pratahkal-25 percent students pass in CA Foundation exam
पुणे । द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सीए पाठ्यक्रम की फाउंडेशन परीक्षा (CA Foundation exam) के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। इस परीक्षा में 24.98 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित की है। आईसीएआई ने इस बाबत जानकारी दी है। फाउंडेशन की परीक्षा जून में देशभर में पांच सौ केंद्रों पर आयोजित की गई थी। देशभर से एक लाख 17 हजार 68 छात्रों ने इस परीक्षा के लिये अपना नामांकन किया था। इनमें से एक लाख तीन हजार 517 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुये। इनमें 55 हजार 573 छात्र और 47 हजार 944 छात्रायें थीं। इनमें से कुल 25 हजार 860 छात्र उत्तीर्ण हुये हैं। उत्तीर्ण छात्रों में करीब 25.99 फीसदी यानि 14 हजार 447 लड़के हैं जबकि 23.80 फीसदी यानि 11 हजार 412 लड़कियों ने सफलता अर्जित की है। आईसीएआई के मुताबिक संस्थान की वेबसाइट पर नतीजे उपलब्ध हैं।
Editorial

Editorial

Next Story