Pratahkal - Udaipur News Update - 2 arrested for theft in government quarter of electricity department
उदयपुर : शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस (Police) ने गत दिनों एक विद्युत विभाग (Electrical Department) के सरकारी क्वाटर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) करते हुए 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए है।
थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि निर्मला डांगी पुत्री लालूराम डांगी निवासी सिंधु घासा हाल सरकारी क्वार्टर पावर हाउस चौराहा प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि वह विद्युत विभाग प्रतापनगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और सरकारी क्वाटर्र में रहती है। 26 जुलाई को वह उज्जैन घूमने गई थी, जहां से 28 जुलाई को लौटी। सरकारी क्वाटर्र पर आकर देखा तो उसका ताला टूटा था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसकी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था । अलमारी से एक किलो वजनी एक चांदी का कंदौरा, 100 ग्राम का 2 चांदी के दो जोडी, 400 ग्राम पायजेब गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल भारत सिंह, भगवत सिंह, नरपत सिंह, कांस्टेबल जय नारायण, राम स्वरूप की टीम ने कन्हैयालाल उर्फ कानू पुत्र ओमप्रकाश नट निवासी ढिकली, देवेंद्र सिंह पुत्र रेवत सिंह निवासी ढिकली प्रतापनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने 1 किलों चांदी का कंदौरा, 400 ग्राम वजनी 2 जोडी चांदी के पायजेब बरामद किए। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
नशा करने के लिए की चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी कन्हैयालाल और देवेन्द्र सिंह नशे के आदी है और दोनो दोस्त है। नशा करने के लिए पैसों की आवश्यकता होने के कारण पीड़िता के क्वार्टर की रैकी की। जिसमें क्वाटर्र सूना होने के कारण रात्रि के समय में यह समय वारदात की।
Editorial

Editorial

Next Story