✕
अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे सहित एक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की गोगुन्दा थाना पुलिस (Police) ने अवैध रूप से परिवहन कर ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी शैतान सिंह को सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जा रहा है। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व हैड कांस्टेबल रामचन्द्र, कांस्टेबल सत्यनारायण, सतीश की टीम ने गोगुन्दा बाईपास पर दबिश दी।

x

उदयपुर : जिले की गोगुन्दा थाना पुलिस (Police) ने अवैध रूप से परिवहन कर ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी शैतान सिंह को सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जा रहा है। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व हैड कांस्टेबल रामचन्द्र, कांस्टेबल सत्यनारायण, सतीश की टीम ने गोगुन्दा बाईपास पर दबिश दी। जहां पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो एक व्यक्ति पुलिस जाब्ते को देखकर कट्टा मौके पर ही छोडकर भागने लगा। जिस पर टीम द्वारा पीछा कर इसे पकड़ा और पूछताछ की तो इसने अपना नाम रामसिंह पुत्र ओमसिंह निवासी देवडो का गुड़ा गोगुन्दा उदयपुर होना बताया। प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो जिसमे अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे मिले । आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Next Story
Related News
X

