Pratahkal - News Update - Oath taking ceremony done
जयपुर : रोटरी क्लब (Rotary Club) जयपुर रॉयल (Jaipur Royal) का शपथ ग्रहण (Oath taking) समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पीडीजी डॉ अशोक गुप्ता (Dr Ashok Gupta) ने बिष्णु बिरला को वर्ष 2023-24 के लिए रोटरी क्लब जयपुर रॉयल के अध्यक्ष और सुशील गोयल को सचिव पद की शपथ दिलाई। नये अध्यक्ष बिष्णु बिरला ने अपने कार्यकाल की योजना बताते हुए कहा कि इस वर्ष क्लब सदस्यों का दल शान्ति और भाईचारे का सन्देश लेकर नेपाल की सात दिवसीय यात्रा पर रवाना होगा।
इस अवसर पर आईपीडीजी डॉ बलवन्त सिंह चिराना ने रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ राजस्थान डेंटल कॉलेज की कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दो साल में ही क्लब ने अपनी विशेष पहचान बना ली है जिसके कारण डॉ पूर्वा माथुर का डिस्ट्रिक्ट रोटरेक्ट के सर्वोच्च पद, ष्ठऋक्र के लिए चयन किया गया। इस मौके पर 25 नए लोगों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डॉ राखी गुप्ता में सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अरुण बगड़िया ने बताया कि क्लब ने वर्षभर प्रतिदिन 300 से 500 लोगों को इंदिरा रसोई के माध्यम से मुफ्त भोजन कराया। इसके अलावा 72 सरकारी स्कूलों में टॉयलेट्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा कानोता गर्ल्स स्कूल का सम्पूर्ण कायाकल्प किया गया। कार्यक्रम का संचालन पी सी जैन द्वारा किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story