✕
तलवार लेकर घूमता व्यक्ति गिरफ्तार
By EditorialPublished on
नगर के गामठवाडा मार्ग से आगे हडमाला मोड के पास एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था और शांति भग कर रहा था।

x
सागवाड़ा : नगर के गामठवाडा मार्ग से आगे हडमाला मोड के पास एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था और शांति भग कर रहा था। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को नंगी तलवार के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह सौढा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की हडमाला मोड के पास एक व्यक्ति हाथों में नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा धमका शांति भंग कर रहा जिस पर एसआई सोमेश्वर, हेड कानि सुरेश कुमार भोई, कानि दिपक मय जाब्ता हडमाला मोड बस स्टेण्ड के पास पहुंचे जहां अनिल 19 पुत्र देवीलाल डेण्डोर निवासी वरी पाडला के कब्जे से नंगी धारदार तलवार जब्त कर गिरफ्तार किया। अनुसंधान एएसआई हरिसिंह के जिम्मे किया गया।
Next Story
Related News
X

