Pratahkal - News Update - Accused arrested in solar plate robbery case, was absconding for 2 years, reward of 1 thousand
जोधपुर : फरार आरोपियों (Accused) को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण (Jodhpur Rural) की माप थाना पुलिस (Police) ने सोलर प्लेट लूट (Solar Plate Robbery) के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस की ओर से आरोपी पर 1000 रुपए का इनाम भी घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाप थाना पुलिस ने सोलर प्लेट लूट के मामले में 2 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी जहूर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मांगोलाई पुलिस थाना पोकरण जैसलमेर को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर 1000 का इनाम घोषित किया गया था। इसे पकड़वाने में जोधपुर ग्रामीण के कॉन्स्टेबल राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
पुलिस कार्रवाई में थानाधिकारी समर वीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनोपाराम, कांस्टेबल राकेश, ओम प्रकाश, मनोज, राजकुमार शामिल रहे। बता दें की ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर प्लेट चोरी के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story