✕
10 लाख के लैपटॉप चोरी, दो गिरफ्तार
By EditorialPublished on
दस लाख रुपये कीमत के लैपटॉप (Laptop) की चोरी (Theft) और बिक्री के आरोप में डीबी मार्ग पुलिस (Police) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की शिनाख्त रोनित परदेशी और आलोक परदेशी के तौर पर की गई है। दोनों ने 20 लैपटॉप चुराये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लैपटॉप विक्रेता अमित जैन ने इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

मुंबई : दस लाख रुपये कीमत के लैपटॉप (Laptop) की चोरी (Theft) और बिक्री के आरोप में डीबी मार्ग पुलिस (Police) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की शिनाख्त रोनित परदेशी और आलोक परदेशी के तौर पर की गई है। दोनों ने 20 लैपटॉप चुराये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लैपटॉप विक्रेता अमित जैन ने इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जैन को संदीप जैन नामक कारोबारी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पास अमित जैन का लैपटॉप बेचने के लिये आया है। अमित ने जब जांच की तो पता चला कि यह लैपटॉप तो उनकी दुकान का है और किसी को बेचा नहीं गया है। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि सेल्समैन रोनित परदेशी ने शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली थी तो उसके हाथ में वही लैपटॉप था। जांच में पता चला कि 6 जून से 28 जुलाई के बीच उनकी दुकान से ऐसे कुल 20 लैपटॉप चोरी हुये हैं। इसके बाद अमित जैन की शिकायत पर पुलिस ने रोनित और उसके साथी आलोक परदेशी को गिरफ्तार कर लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X


