Pratahkal - Mumbai Mai Rajasthan News Update - Peace penance organized in Vapi Jain Sangh
मुंबई : राजस्थान जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ (Rajasthan Jain Shvetambara Idol Worshipers Association) वापी के तत्वावधान में चल रहे आचार्य दर्शनयश सूरि मसा आदि ठाणा के चातुर्मास (Chaturmas) में लघु शांति तप का आयोजन किया गया। नंदलाल मेहता के अनुसार यह तप जैन परंपरा में बडा प्राचीन है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चातुर्मास काल में होने वाले तप से जीवन पुष्प पल्लवित होता है। इसी क्रम में रवि शेखर मसा की प्रेरणा से संघ में भोजनशाला शुरू की गई। अमृतलाल वागरेचा, चौथमल सिंघवी, महेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, राकेश हिंगड, वालचंद तातेड़, धनपत बाफना, सोहनलाल बाफना, प्रवीण पालरेचा, दीपक मेहता आदि सक्रिय रहे।
Next Story