✕
विपक्षी गठबंधन को यूपीए ही कहेगी भाजपा
By EditorialPublished on
बेंगलुरू (Bangalore) में हुई विपक्षी बैठक में तय हुआ था कि गठबंधन का नया नाम 'इंडिया यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस होगा। कुछ दिनों तक केंद्र सरकार (Central Government) के नेताओं ने इस नाम पर निशाना भी साधा।

x

नई दिल्ली : बेंगलुरू (Bangalore) में हुई विपक्षी बैठक में तय हुआ था कि गठबंधन का नया नाम 'इंडिया यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस होगा। कुछ दिनों तक केंद्र सरकार (Central Government) के नेताओं ने इस नाम पर निशाना भी साधा। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा के नेता विपक्षी गठबंधन (Opposition Alliance) को इंडिया नाम से नहीं पुकारेंगे। पार्टी ने तय किया है कि विपक्षी गठबंधन को यूपीए के पुराने नाम से ही पुकारा जाएगा।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक विपक्ष ने जानबूझकर इंडिया नाम रखा ताकि पुराने कारनामों पर पर्दा डाला जा सके और जनता के मन से यूपी की छवि को भुलाया जा सके। लेकिन भाजपा जनता को कांग्रेस पर लगे आरोपों के बारे में बताती रहेगी। इसीलिए विपक्ष को यूपीए के नाम से ही बुलाया जाएगा । गौरतलब है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने भी मणिपुर मुद्दे पर हमला बोलते समय बार-बार यूपीए शब्द का ही इस्तेमाल किया।
बेंगलुरु में हुआ विपक्ष का नया नामकरण
गौरतलब है कि 18 जुलाई को बेंगलुरू की बैठक में ही विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को नया नाम दिया था। विपक्ष की इस इंडिया की फुल फॉर्म है- 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्यूसिव एलायंस यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन।
दो चरण की बैठक हुई पुरी अब तिसरी की बारी
फिलहाल यह विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी टक्कर देने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। विपक्षी दलों ने पहले पटना में बैठक कर तय किया कि वे सभी कैसे साथ आ सकते हैं? इस पर मंथन किया तो बेंगलुरू में बैठक के बाद गठबंधन के नाम का ऐलान कर दिया। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी 'इंडिया की अगली बैठक अगस्त में होनी है। मुंबई में होने जा रही इस बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होनी है। मुंबई में ये बैठक 25-26 अगस्त को सकती है। इसकी तैयारियों का जिम्मा पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपा गया है।
गठबंधन पर भाजपा नेताओं का हमला
गौरतलब है कि इस नए गठबंधन के नाम पर अब तक भाजपा के नेता हमला करते आए हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तो अपने ट्विटर बायो में भी ‘इंडिया हटाकर भारत लिख लिया था ।

Editorial
Next Story
Related News
X
