✕
भाजपा ने ओवैसी और कांग्रेस की ढूंढ ली काट!
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में आने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर भाजपा (BJP) इस बार नई रणनीति (Politics) के तहत काम करने पर विचार कर रही है। जिसमें भाजपा अबकी बार मुस्लिम वोटर्स को भी लुभाने का पूरा प्रयास करेगी ।

x

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में आने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर भाजपा (BJP) इस बार नई रणनीति (Politics) के तहत काम करने पर विचार कर रही है। जिसमें भाजपा अबकी बार मुस्लिम वोटर्स को भी लुभाने का पूरा प्रयास करेगी । संभावना हैं कि इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दे सकती है। इसको लेकर पार्टी विचार कर रही है। यह खुलासा भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष ने रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नए अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के शपथ ग्रहण समारोह में किया। भाजपा का यह सियासी दांव कांग्रेस (Congress) के मुस्लिम वोट बैंक (Muslim Vote Bank) पर सेंध लगाने की तैयारी हो सकती है।
हालांकि अभी तक संसदीय बोर्ड ने इस रणनीति पर अंतिम निर्णय नहीं किया है। लेकिन संभावना है कि इस बार ऐसा हो सकता है। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर यूपी के पसमांदा से तारिक मंसूरी को मनोनीत कर अपना बड़ा दांव खेला है। इस संकेत के बाद लगने लगा है कि भाजपा इस बार अल्पसंख्यक समुदाय को भी पूरा तवज्जो देने के मूड में हैं। इससे पहले भी भाजपा केरल के अब्दुल्ला कुट्टी को उपाध्यक्ष बना चुकी हैं। इस तरीके से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अब 2 मुस्लिम चेहरे शामिल हो चुके हैं।
भाजपा हर जाति धर्म से उठकर मौका देती हैं
इस मौके पर सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से मुसलमानों को वोट बैंक की तरह यूज किया है। लेकिन भाजपा हर व्यक्ति को जाति धर्म से उठकर आगे आने का मौका देती है। केंद्र सरकार अब तक जो भी योजना लाई है। इसका फायदा अल्पसंख्यक समुदाय को भी मिला है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटी तो, इसका फायदा सब लोगों को मिला है। मुसलमान वर्ग के लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इससे उनकी जीवन शैली में बदलाव आया है।
अल्पसंख्यक समाज भी चुनाव के लिए मांगेगा टिकट
शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग भी केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 40 सीटों पर अल्पसंख्यक समुदाय का प्रभाव है। ऐसी स्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय भी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए अपनी मांग रखेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भाजपा की ओर से भी राजस्थान में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अच्छी संख्या में टिकट मिलेंगे।
मदरसों का आधुनिकरण किया मोदी सरकार ने
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज मदरसों के आधुनिकरण की बात अगर किसी ने की है तो, मोदी सरकार ने की है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से आह्वान किया कि जो गलती प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज 2018 में की। उसमें सुधार करें और ऐसी सरकार सुने, जो उनके उत्थान के लिए काम करें न कि उन्हें वोट बैंक समझे।
इस बार ओवैसी भी राजस्थान के चुनावी मैदान में
राजस्थान में मुस्लिम वोटर्स को लेकर कहा जा रहा है कि वह निर्णायक के तौर पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुस्लिम वोट बैंक काटने के लिए जहां असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान कर दिया है। ओवैसी इस बार अपनी पार्टी एआईएमआईएम से 40 सीटों पर प्रत्याशी उतार रहे हैं। इधर, भाजपा ने भी मुस्लिम प्रत्याशियों को तवज्जों देने की बात कहकर कांग्रेस की चुनौती बढ़ा दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
