✕
चेहरे से पिगमेंटेशन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
By EditorialPublished on
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं होता है। तनाव और प्रदूषण के कारण कई बीमारियां और स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। पिगमेंटेशन (Pigmentation) या झाइयां स्किन में मेलेनिन के स्तर के बढ़ने से होती हैं।

x
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं होता है। तनाव और प्रदूषण के कारण कई बीमारियां और स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। पिगमेंटेशन (Pigmentation) या झाइयां स्किन में मेलेनिन के स्तर के बढ़ने से होती हैं। वैसे तो झाइयां उम्र के साथ आती थीं लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण कम उम्र में ही महिलाओं और लड़कियों के चेहरे पर झाइयां आ जाती हैं। आइए जानते हैं झाइयों को दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं।
पिगमेंटेशन के लिए आलू का उपयोग कैसे करें?
झाइयों को कम करने के लिए आप आलू को कद्दूकर करें और फिर इसे एक मलमल के कपड़े में डालकर रस निकालें। इस रस को झाइयों पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धोएं। आलू का रस आपकी झाइयों को कम कर सकता है। आलू के रस से चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होते हैं और स्किन में चमक आती है। इसका प्रयोग हफ्ते में कम से कम 3 बार जरूर करें।
तुलसी के पत्तों से झाइयां कैसे मिटाएं?
पिगमेंटेशन की समस्या में 7 से 8 तुलसी के पत्तों को पीसकर, इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं और सूखने के बाद ठण्डे पानी से धो लें। हाइपरपिग्मेंटेशन में तुलसी के पत्ते फायदा करते हैं।
पिगमेंटेशन के लिए नींबू का उपयोग कैसे करें?
पिगमेंटेशन के लिए नींबू के रस में एक चम्मच शहद और बादाम का तेल मिलाएं। अब इससे अपने चेहरे पर 10 से 12 मिनट तक मालिश करें और फिल साफ पानी से धो लें। इसके अलावा आप एक चम्मच नींबू के रस में शहद मिलाकर स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद धोएं।

Editorial
Next Story
Related News
X
