Pratahkal - Entrainment News Update -This movie will reach theaters in August
अगस्त (August) का महीना फिल्म प्रेमियों (Movie Lovers) के लिए बेहद खास होने वाला है, इस महीने में रजनीकांत, सनी देओल, चिरंजीवी और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में रेस में रहने वाली हैं। अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जेलर : रजनीकांत की जेलर तमिल, तेलुगू और हिंदी में सिनेमाघरों में आने को तैयार है। यह इस महीने की पहली बड़ी रिलीज है, जो 10 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में राम्या कृष्णन और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। तमन्ना भाटिया का डांस वायरल हो चुका है।
ड्रीम गर्ल 2 :
लड़की बनकर लुभाने वाले लड़के के रूप में आयुष्मान खुराना का इंतजार बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।
ओएमजी 2 : फिल्म कंट्रोवर्सी में फंस गई है, इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव बने हैं। सेंसर को डर है कि भगवान और सेक्स के मुद्दे को एक ही फिल्म में दिखाने से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं। यह भी फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
गदर 2 : सनी देओल और अमिषा पटेल स्टारर गदर 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में सनी इस बार अपने बेटे को लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है, जिसे पाकिस्तानी फौज ने पकड़ लिया है।
अकेली : नुसरत भरूचा स्टारर यह फिल्म विदेशी पृष्ठ भूमि पर है। एक युद्धग्रस्त देश में नुसरत अन्य औरतों के साथ आतंकियों की कैद में है। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी।
घूमर : अभिषेक बच्चन - सैयामी खेर स्टारर फिल्म का निर्देशन आर. बाल्कि ने किया है। सैयामी क्रिकेटर बनी हैं और अभिषेक बच्चन उनके कोच है। फिल्म 18 तारीख को रिलीज होगी।
Editorial

Editorial

Next Story