Pratahkal - Healthy Tips - Start your day with these dry fruits
सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए? अगर ये सवाल आपके मन में भी रहता है तो इसका जवाब यहां हम देने वाले हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत अच्छी करनी चाहिए, हम जो खाते है उसका असर सेहत पर पड़ता है। कई वार सुबह उठकर लोग लंबे समय तक कुछ भी नहीं खाते है जो कि सेहत के लिए सही नहीं है। आप अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम, अंजीर, किशमिश, और अखरोट से करें इसकी तैयारी आपको एक रात पहले करनी होगी। रात के समय आप इन ड्राई फ्रूट्स को भिगाकर रख दें और सुबह होने पर इन्हें खाएं। भीगे हुए ड्राई फ्रुट (DryFruit) खाने के अनगिनत फायदे होते हैं।
बादाम खाने का सही तरीका क्या है?
दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम से करनी चाहिए। आप 4 से 6 बादाम रात में भिगाकर सुबह उनका छिलका छीलकर खाएं। बादाम खाने से इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं, जिनसे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इसके साथ ही बादाम में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। बादाम खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या फायदा होता है?
खाली पेट 5 से 6 भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को आयरन मिलता है, इसके साथ ही बॉडी डिटॉक्स होती है। किशमिश से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन संबंधी दिक्कतें भी खत्म होती हैं। किशमिश
खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या फायदे होते हैं?
भीगे हुए 2 अखरोट खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। इसके साथ अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।
भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे
सुबह भीगे हुए 2 अंजीर खाने चाहिए। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अंजीर खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
Editorial

Editorial

Next Story